बिहार बेगूसराय
रिपोर्ट राम कुमार
श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से वीर कुंवर सिंह चौक स्थित कई दिनों से बंद प्याऊ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
बंद पड़े प्याऊ को दीप और अगरबत्ती दिखाकर लोगों ने निराशा का किया इजहार ।
मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए समीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रचंड गर्मी के मौसम में प्यास से बेचैन होकर राहगीर जब आशा भरी नजरों से वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थित प्याऊ की तरफ देखते हैं तब यह प्याऊ हाथी का दांत बनाकर मुंह चिढ़ाता प्रतीत होता है। वीर कुंवर सिंह चौक एक अति व्यस्त चौराहा है। यहां से प्रतिदिन हजारों राहगीर गुजरते हैं। प्याऊ के बंद रहने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों के द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक प्याऊ को फिर से सुचारू रूप से नहीं चलाया जा सका। मजबूर होकर लोगों ने आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर प्याऊ को विदाई देने का काम किया है। इसके बंद रहने से लोगों में काफी निराशा का माहौल है। हम लोग युद्ध स्तर पर जल्द से जल्द प्याऊ की मरम्मत करने की मांग करते हैं।
जिससे प्यास से व्याकुल राहगीरों को पानी पीने की सुविधा मिल सके। मांग की पूर्ति नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अख़्तियार करने को मजबूर होंगे। मौके पर कई लोग और राहगीर उपस्थित थे।
बाइट समीर सिंह चौहान
