थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दर्री में नशा मुक्ति/सायबर जन जागरूकता का विशेष अभियान आयोजित किया

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 24.05.26

थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दर्री में नशा मुक्ति/सायबर जन जागरूकता का विशेष अभियान आयोजित किया

* *गांव में महिला कमांडो टीम का भी गठन किया गया, जिसे टोपी, सीटी वितरण किया गया*

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी पामगढ़ सावन कुमार सारथी* द्वारा आज दिनांक 24.05.26 को ग्राम पंचायत दर्री में पहुंचकर व्यापक जन -जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

*महिला कमांडो टीम का गठन*

अभियान के दौरान महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। टीम की महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी की पहचान एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा राहगीरों की सुरक्षा हेतु संचालित राहवीर योजना के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।

*नशा मुक्ति पर विशेष जोर*

कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं ग्रामीणों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की समझाइश दी गई। महिला संबंधी अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बाल विवाह एवं महिला सुरक्षा कानूनों के संबंध में भी उपस्थित महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।

महिला कमांडो टीम को सुरक्षा एवं जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु टोपी, सीटी का वितरण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समाज में जागरूकता फैलाने, अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने तथा ग्राम स्तर पर सुरक्षा सहयोगी के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

*अभियान का उद्देश्य*

थाना पामगढ़ पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना, साइबर अपराधों एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा महिला सुरक्षा एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!