सर्किट हाउस भागलपुर में सवर्ण आयोग के सदस्य व मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के करीबी श्री राज कुमार बाबू से मिलकर खास कर के राजपुर शिवायडीह मुरहन पथ के जर्जर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्कूटिब इंजीनियर को फोन करके बुलाए और सड़क की स्थिति से अवगत हुए।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर।आज सर्किट हाउस भागलपुर में सवर्ण आयोग के सदस्य व मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के करीबी श्री राज कुमार बाबू से मिलकर खास कर के राजपुर शिवायडीह मुरहन पथ के जर्जर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्कूटिब इंजीनियर को फोन करके बुलाए और सड़क की स्थिति से अवगत हुए। पुनः उन्होंने बिहार सरकार के सचिव से पटना जाकर इस सड़क की उनके संज्ञान में देने की बात कही व अतिशीघ्र इस सड़क को बनने की बात भी कही। उन्होंने ये भी जताया कि अभी जो सरकार है वो सड़क के प्रति बहुत सजग है।आज इस मौके पर सबौर दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य आफताब आलम जी, सबौर प्रखंड के व्यापार मंडल अध्यक्ष नितुन कुमार सिंह जी,सबौर प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख बहुरण मंडल जी, बैजलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया बीरेंद्र सिंह जी, बैजलपुर पंचायत के पूर्व सरपंच बशिष्ठ यादव जी,परघड़ी पंचायत के वार्ड सदस्य निरंजन सिंह जी, कुरपट के राजेश गोस्वामी जी, मनोरंजन पंडित जी,अरविंद पंडित जी,अमडार के लालू यादव जी, महेशपुर के भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह जी, संजय सिंह जी सहित सभी लोग राजकुमार बाबू से मिलकर इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाने का आग्रह किया।
