पचपेड़ी थाने में प्रशासनिक फेरबदल: कमला पूसाम ठाकुर बनीं नई थाना प्रभारी, संभाला कार्यभार

बिलासपुर: पचपेड़ी थाने में प्रशासनिक फेरबदल, नए थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर ने संभाला कार्यभार
​पचपेड़ी (बिलासपुर)।
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में आज प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। थाने की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है। सोमवार, 15 जून 2026 को नए थाना प्रभारी (TI) कमला पूसाम ठाकुर ने आधिकारिक तौर पर पचपेड़ी थाने का प्रभार ग्रहण कर लिया है।
​निवर्तमान प्रभारी ने सौंपा चार्ज
मिली जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाने में पदस्थ निवर्तमान थाना प्रभारी राज सिंह ने आज विधिवत रूप से नए टीआई कमला पूसाम ठाकुर को थाने का संपूर्ण प्रभार (चार्ज) सौंप दिया। इस दौरान थाने के स्टाफ ने नए थाना प्रभारी का स्वागत किया और निवर्तमान प्रभारी को विदाई दी।
​प्राथमिकता: कानून व्यवस्था और जनसंवाद
कार्यभार संभालने के बाद नए थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराधियों पर लगाम कसने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर भयमुक्त वातावरण बनाने की बात कही।
​इस फेरबदल के बाद पचपेड़ी क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगेगा और पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!