महाधिवक्ता नियुक्त होने पर श्री एस. डी. संजय को दी गई हार्दिक बधाई।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
बिहार के नए महाधिवक्ता के रूप में श्री एस. डी. संजय की नियुक्ति होने पर प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक भोला कुमार मंडल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री मंडल ने कहा कि श्री एस. डी. संजय की विधिक विशेषज्ञता, अनुभव एवं न्याय व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता राज्य के विधिक प्रशासन को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार में विधि के शासन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी जयप्रकाश यादव व्यास, अधिवक्ता राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता रविरंजन कुमार, अधिवक्ता पिंटू कुमार सहित अनेक अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने श्री एस. डी. संजय को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
