कटिहार में मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मुसापुर में शांति समिति की बैठक

कटिहार में मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मुसापुर में शांति समिति की बैठक

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

प्रशासन ने अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की

कोढ़ा (कटिहार)

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) सुनील कुमार शर्मा एवं कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने संयुक्त रूप से की।बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देने की अपील की।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि मोहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सनोवर आलम, पंचायत समिति सदस्य मो. नइम, फजलु रहमान, समाजसेवी टीपू सुल्तान, मो. मिन्टु, उप मुखिया मो. कुद्दुश, वार्ड सदस्य मो. हन्नान सहित पंचायत के गणमान्य लोग खलिफा एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!