अकेले यात्रा कर रहे बालक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मालदा मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों की तत्परता

अकेले यात्रा कर रहे बालक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मालदा मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों की तत्परता

रिपोर्ट -अमित कुमार भागलपुर/बिहार

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने *मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, श्री मनीष कुमार गुप्ता* के मार्गदर्शन में यात्री सुरक्षा एवं मानवीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया है। आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के माध्यम से मंडल निरंतर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।

*आज, दिनांक 22 जून 2026 को ट्रेन संख्या 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान टीटीआई/भागलपुर श्री अश्विनी कुमार तथा टीटीआई/भागलपुर श्री मनीष कुमार राय ने एक अकेले यात्रा कर रहे बालक को देखा, जो अत्यंत परेशान एवं भयभीत प्रतीत हो रहा था। बातचीत के दौरान बालक ने बताया कि वह अपने माता-पिता को बिना सूचना दिए घर से निकल आया है।*

टिकट जांच कर्मचारियों ने तत्काल बालक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वाणिज्य नियंत्रण कक्ष/मालदा मंडल, वाणिज्य नियंत्रण कक्ष/दानापुर मंडल तथा पटना स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन को आवश्यक समन्वय एवं सहायता हेतु सूचित किया। पटना पहुंचने पर बालक को आरपीएफ/पटना की उपस्थिति में आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु सुरक्षित रूप से चाइल्ड हेल्प केयर को सुपुर्द कर दिया गया।

*वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, श्री कार्तिक सिंह* ने भागलपुर के टिकट जांच कर्मचारियों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का समय पर किया गया हस्तक्षेप यात्रियों के कल्याण एवं बाल सुरक्षा के प्रति भारतीय रेल की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह घटना रेलवे कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं मानवीय संवेदनशीलता को रेखांकित करती है। मालदा मंडल को श्री अश्विनी कुमार एवं श्री मनीष कुमार राय के सराहनीय प्रयासों पर गर्व है, जिनकी त्वरित कार्रवाई से एक असुरक्षित बालक की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम सुनिश्चित हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!