कटिहार:प्रधानाध्यापक पर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप: प्राणपुर में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई

कटिहार:प्रधानाध्यापक पर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप: प्राणपुर में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार के प्राणपुर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाथनगर के प्रधानाध्यापक पर एक छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राणपुर थाना में प्रधानाध्यापक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना मंगलवार को सामने आई, जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा छह की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा। पीड़िता की मां ने मंगलवार देर रात प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके बाद तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया।
थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी पूरा कर लिया गया है। पुलिस आरोपी प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को विद्यालय का ताला नहीं खुलने दिया। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों को विद्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक प्रधानाध्यापक गिरफ्तार नहीं हो जाता, तब तक विद्यालय बंद रहेगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं को घर वापस भेज दिया गया।
विद्यालय के शिक्षकों ने सड़क पर ही ‘ई-शिक्षा कोष’ पर अपनी उपस्थिति दर्ज की और फिर बीआरसी चले गए। विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीषा कुमारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है और मार्गदर्शन मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!