श्रावणी मेला की तैयारी तेज, डीएम-एसएसपी ने नमामि गंगे घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भव्य आयोजन की तैयारी
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है इसी को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा,सुल्तानगंज विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल
पीएचइडी, पीडब्लूडी, पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, सुल्तानगंज नगर परिषद के सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज पहुंची, सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट का निरीक्षण कि डीएम अलंकृता पांडे ने कही कि इस बार का श्रावणी मेला पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट, कांवरिया पथ और मेला क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने बताई कि मेला के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा गीत और भजन की प्रस्तुति दी जाएगी वहीं सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र को लेजर शो और ड्रोन शो से सजाया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभव मिलेगा
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि नमामि गंगे घाट से लेकर भागलपुर जिले में पड़ने वाले कांवरिया पथ तक 9 से 12 अस्थाई थाना बनाए जाएंगे।
मेला के दौरान घुड़सवार दस्ता और बाइक पेट्रोलिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। सभी अस्थाई थाना करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बनाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।जिला प्रशासन ने दावा किया है कि इस बार श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं
बाइट — अलंकृता पांडे जिलाधिकारी भागलपुर
बाइट — प्रमोद कुमार एसएसपी भागलपुर
