पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा आरोपी पति गिरफ्तार अवैध हथियार बरामद

पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा आरोपी पति गिरफ्तार अवैध हथियार बरामद

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

ऐंकर –भागलपुर नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक खेत में महिला पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका की मां के बयान पर गोपालपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी की हत्या की नीयत से उसने पहले अवैध हथियार की व्यवस्था की थी, लेकिन गोली उपलब्ध नहीं होने पर लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अवैध हथियार बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है

बाइट — अनिकेत कुमार सीडीपीओ नवगछिया भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!