भागलपुर, गोराडीह प्रखंड अंतर्गत काशील गांव में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
इस दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष शाह के साथ जिलाधिकारी श्री मति अलंकृता पांडे से कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय पर एवं सुचारु रूप से पूर्ण करने का आग्रह किया।
श्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का यह प्रस्तावित दौरा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके आगमन से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को और अधिक बल प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, भाजपा महामंत्री नीतेश सिंह, दयानंद,भाजपा नेता इं श्रीकांत , जदयू के मोहम्मद हशीम, संजीत राय, संदीप कुमार तथा जदयू नेत्री यासमीन परवीन सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
