मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गोराडीह में तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गोराडीह में तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गोराडीह थाना क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरी करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!