सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) के टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य दीपू महतो से मुलाकात की गई।

सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) के टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य दीपू महतो से मुलाकात की गई।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

 

भागलपुर।आज सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) के टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य दीपू महतो से मुलाकात की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया तथा मौखिक रूप से भी उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि महाविद्यालय परिसर में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए, कॉलेज लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर विद्यार्थियों के अध्ययन के अनुकूल बनाया जाए, छात्रावास की जर्जर एवं अव्यवस्थित स्थिति में शीघ्र सुधार किया जाए तथा परिसर की अन्य बुनियादी समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाए।

इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया छात्रों के हित में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा

वहीं छात्र नेता अंकुर गुप्ता ने भी महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को प्राचार्य के समक्ष रखते हुए कहा कि इनका समय पर समाधान किया जाना कॉलेज एवं छात्र-छात्राओं के हित में अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान संगठन के साथ दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में महाविद्यालय की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!