जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
ऐंकर -भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रेलवे स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।ये पुतला दहन कार्यक्रम कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुए अलोकतांत्रिक व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया जहां काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद थे।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक घोटालों, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह की इस्तीफे की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार का विरोध किया जा रहा है इसी दौरान जिस तरह से राहुल गांधी के साथ अलोकतांत्रिक व्यवहार किया गया इसी को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया है। भारतीय संविधान के लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को बात रखने का अधिकार है लेकिन केन्द्र सरकार जिस तरह से आक्रामक रवैया अपनाया है जिसका कांग्रेस घोर विरोध करेगी ।
बाइट – राहुल सिंह चौहान, जिला कांग्रेस प्रभारी भागलपुर।
बाइट -अमित कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमिटी भागलपुर।
