श्रावणी मेला के उपलक्ष्य पर तैलीय धर्मशाला में लोक नायक जय प्रकाश नारायण जी के भूमिगत आंदोलनकारियों द्वारा बैठक की गई।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार।
बाँका जिला के कटोरिया में तैलीय धर्मशाला मे सम्पूर्ण क्रांति मंच के बैनर तले भूमिगत जे पी सेनानी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष नरेश साह की अध्यक्षता मे की गई । मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शशि शेखर चौधरी एवं प्रांतीय मिडिया प्रभारी अजय कांत मिश्रा उपस्थित होकर श्रावनी मेला के उपलक्ष पे सभी सेनानियों से अपिल की गई की बोल बम के कावरियों की सेवा हेतु समर्पण के साथ स्वागत करने के लिए तैयार रहेंगे इसी तरह की एक और बैठक अमरपुर मे 29. 07.2026 क़ो होंगी जिससे संगठन और भावना दोनों बनी रहेगी। बैठक मे सैकड़ो सेनानियों ने भाग लिया। अब संगठन मे सदस्यों की भीड़ बड़ने लगी हैं तभी लगता हैं की अभी भी सेवा – भाव की भावना सदस्यों मे किसी जवानों से कम नहीं ।सभी ने लोक नायक जय प्रकाश जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों के साथ बैठक सपन्न किया।
