श्रावणी मेला उद्घाटन समारोह में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी सहभागिता

श्रावणी मेला उद्घाटन समारोह में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी सहभागिता

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार ।

सुल्तानगंज में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक समारोह में भाग लिया।

उद्घाटन समारोह में जदयू के सांसद अजय कुमार मंडल, विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह, विधायक ललित नारायण मंडल तथा विधायक शुभानंद मुकेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा, “श्रावणी मेला बिहार की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है।

सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा, “श्रावणी मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ की गई हैं।”

विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने कहाने कहा, “श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है और सभी विभाग समन्वय के साथ बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं।”

विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने कहा, “श्रावणी मेला बिहार की पहचान है और इसे सफल बनाने में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।”
विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा, “श्रावणी मेला सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम है, इसके सफल आयोजन के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।”

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, संजीव चंद्रवंशी, शेखर पांडे, शैलेन्द्र तोमर प्रदीप कुशवाहा ,रोजी रानी ,शाबान खान,संजीत राय, हासीब,शालिनी साह, बृजेश सिंह, संजीव कुमार,
महेश दास ,नंदन राय ,
नवीन सिंह, सुधांशु शेखर , सदानंद सिंह, मनीष कुमार,
विनय कुमार कल्पना कर्ण, शरण देव सिंह,पवन केसान, रूबी देवी, रानी देवी, शशि भूषण ,मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार ,नीलम देवी के साथ-साथ बड़ी संख्या में जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!