ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

ऐंकर — भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट-स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-30.07.2026 को ललमटिया थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की ललमटिया थानान्तर्गत अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के समीप कुछ अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे हैं।उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 तथा थानाध्यक्ष ललमटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा सशस्त्र बल के साथ ललमटिया थाना स्थित अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के समीप पहुँचा गया तो देखा गया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अभियुक्त दुसरे तरफ से आ रहे है जो पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से हिरासत में लिया गया तत्पश्चात पुछ-ताछ के क्रम में 01. मो0 साहिद पिता-नूर मोहम्मद सा०-हुसैनाबाद थाना-बबरगंज 02. मो० निसाद पिता-मो० अरफान सा०-धोबिया काली थाना-विश्वविद्यालय के पास से एक डंडा बरामद किया गया जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि कोई गंभीर अपराध करने की तैयारी में हो जिसके उपरांत तलाशी के क्रम में मो० इम्यिाज पिता-मो० चॉद कुरैसी सा०-शाहजंगी थाना-हबीबपुर जिला-भागलपुर के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत् कार्रवाई की जा रही है।

बाइट — अतुलेश झा सिटी एस पी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!