आईजी ने किया नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों और श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

आईजी ने किया नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों और श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

ऐंकर — भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आईजी ने नवगछिया स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने आईजी का स्वागत करते हुए उन्हें पौधा भेंट किया इस अवसर पर एसपी, एसडीपीओ, अनुमंडल पदाधिकारी समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
निरीक्षण के दौरान आईजी ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, पंजियों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया उन्होंने अभिलेखों के संधारण, अद्यतन स्थिति तथा कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
इसके अलावा लंबित कांडों, गंभीर एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों और उनके अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई आईजी ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी ली और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, गंभीर घटनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश भी दिए गए बैठक में आगामी श्रावणी मेले को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा हुई। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, प्रमुख मार्गों, घाटों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली गई। आईजी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रावणी मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए

बाइट — विवेक कुमार आईजी भागलपुर रेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!