भागलपुर नगर निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार

भागलपुर नगर निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

भागलपुर बिहार लोकल बाॅडिज इम्पालाॉइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भागलपुर नगर निगम कर्मचारी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया है। जिससे शहर का जलापूर्ति व्यवस्था, साफ सफाई,जल संग्रहण सहित अन्य आवश्यक सेवा ठप्प हो गया है। आज नगर निगम कार्यालय में कर रहे कर्मचारी का कहना हुआ कि हम लोग आप को बताते चले कि वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थाई कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित विरोध में जारी संकल्प आदेश और अन्य कार्रवाइयों को वापस लेने जैसे मांग सरकार से लगातार किया गया है कई‌ बार सरकार से बातचीत भी हुई है। बाबजूद नगर निगम के कर्मचारियों का समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ना ही सरकार या प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय लिया गया है, जिसको लेकर सभी नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं ।वहीं मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल और उपमेयर मोहम्मद सलाहुद्दीन हसन ने धरने पर बैठे सभी कर्मियों का हाल जाना साथ ही कर्मी के मांगो को लेकर भरोसा दिया। आश्वासन देते हुए कहा कि मैं निगम प्रतिनिधि आपके साथ हूँ वहीं जबतक मांगों को पूरा नहीं किया गया तबतक हड़ताल जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!