ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने विक्रमशिला पुल गिरने को प्राकृतिक बताया

ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने विक्रमशिला पुल गिरने को प्राकृतिक बताया

जदयू सांसद अजय मंडल ने कहा – यह प्राकृतिक नहीं लापरवाही आपदा है, प्रशासन और इंजीनियर की लापरवाही से गिरा सेतु, सभी ने कागज पर पैसे उठाए और काम नहीं किया

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर पूर्वी बिहार का लाइफलाइन भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बेली ब्रिज का निर्माण करवाया गया था अब 29 अगस्त से बेली ब्रिज को हटाकर सब और सुपर स्ट्रक्चर का कार्य करने की योजना बना रही है, ताकि सभी वाहन आसानी से गंगा पार का सफर कर पाएं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 30 नवंबर तक विक्रमशिला सेतु को पहले की तरह सभी गाड़ियों आवागमन के लिए तैयार करने की बात कही थी हालांकि इस 3 महीने में महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार हैं वहीं गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है बाढ़ के दौरान लोगों को गंगा पार करने में भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है इधर विक्रमशीला सेतु का पुनर्निर्माण छठ पूजा के बाद कराए जाने की मांग पर ऊर्जा विभाग के मंत्री बुलो मंडल ने कहा कि विक्रमशिला सेतु को किसी ने गिराया तो नहीं है ना वह तो प्राकृतिक है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ की साथ ही छठ पूजा के बाद सेतु का निर्माण कराए जाने के सवाल पर कहा कि इस समय पर अगर काम नहीं हुआ जनता और मीडिया ही सवाल उठाएगी सेतु का काम तो होता है समय पर ही होगा अब दुर्गा पूजा दिवाली बकरीद मुहर्रम यह तो आते ही रहेगा। सरकार इन चीजों को देख रही है वैकल्पिक मार्ग भी तलाशा जाएगा बाढ़ का समय है उसपर विचार किया जाएगा भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर त्योहारों के बाद बेली ब्रिज को हटाकर काम करवाने के लिए आग्रह किया है सांसद ने कहा की पल के गिरने से 8 महीना पहले ही हमने पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि पुल खराब है टेक्निकल रिपोर्ट भी निकलवाया था विभाग में इसके लिए पैसा भी आया था लेकिन खर्च नहीं कराया गया सेतु के कार्बन प्लेट की बदली नहीं हुई एक्सपेंशन जॉइंट का जांच नहीं हुआ जिसके कारण सेतु गिर गया खाली पेपर पर पैसा उठा लिया गया उन्होंने कहा यह प्राकृतिक आपदा है ही नहीं विभागीय लापरवाही आपदा है। उन्होंने कहा कि सावन के बाद कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार है, काली पूजा, दुर्गा पूजा , दीपावली और छठ महापर्व भी है। इस दौरान अगर बेली ब्रिज को हटाया जाएगा तो पूर्वांचल और सीमांचल के लोगों को भारी परेशानी होगी

बाइट — शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मंत्री ऊर्जा विभाग बिहार सरकार

बाइट–अजय मंडल, सांसद भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!