कटिहार पुलिस की नई पहल, स्पेशल पेट्रोलिंग शुरू: मॉर्निंग वॉक करने वालों की सुरक्षा के लिए सुबह 5 से 8 बजे तक गश्ती

कटिहार पुलिस की नई पहल, स्पेशल पेट्रोलिंग शुरू: मॉर्निंग वॉक करने वालों की सुरक्षा के लिए सुबह 5 से 8 बजे तक गश्ती

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार पुलिस ने मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष पहल शुरू की है।
पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर, नगर थाना और सहायक थाना क्षेत्रों के चिन्हित मॉर्निंग वॉक स्थलों पर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक नियमित पुलिस गश्ती की जा रही है।
इस व्यवस्था के तहत, सहायक थाना क्षेत्र के चिन्हित स्थलों पर महिला थाना की टीम तथा नगर थाना क्षेत्र के मॉर्निंग वॉक स्थलों पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना की टीम सशस्त्र पुलिस बल के साथ गश्त कर रही है।

आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा – SP

इसका मुख्य उद्देश्य मॉर्निंग वॉक के दौरान महिलाओं और अन्य नागरिकों के साथ छेड़खानी, असामाजिक गतिविधियों और अन्य संभावित अपराधों की रोकथाम करना है।
एसपी परिचय कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
इससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और नागरिक बिना किसी भय के सुबह की सैर तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

प्रत्येक सूचना पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई

कटिहार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि मॉर्निंग वॉक के दौरान किसी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई सूचना मिले तो तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने यह भी कहा कि सुरक्षित, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग के अपने संकल्प के तहत, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!