प्रशासन की सतर्कता से परिजनों से मिले श्रद्धालु

डैक्स/ बिहार
लोकेशन /बांका
रिपोर्ट/ अमित कुमार
9798944840

प्रशासन की सतर्कता से परिजनों से मिले श्रद्धालु

बांका – श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालु सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा के क्रम में बांका जिले की लगभग 54 किलोमीटर लंबी कांवरिया पथ से होकर गुजरते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण कई बार परिजनों के एक-दूसरे से बिछड़ जाने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर कांवरिया क्षेत्र में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसके साथ ही पूरे कांवरिया पथ पर 15 सूचना केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। सभी सूचना केंद्रों पर उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो आपसी समन्वय के साथ लगातार उद्घोषणा कर बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने तथा अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में दिनेश चौधरी (42 वर्ष), निवासी बरौनी, फुलवरिया, अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। उनके परिजनों द्वारा शिवलोक सूचना केंद्र पर इसकी सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही शिवलोक सूचना केंद्र सहित अन्य सूचना केंद्रों के उद्घोषकों ने आपसी समन्वय स्थापित कर लगातार उद्घोषणा की। परिणामस्वरूप कुछ ही समय में दिनेश चौधरी का उनके परिजनों से सफलतापूर्वक मिलान करा दिया गया।
अपने परिजनों से मिलने के बाद दिनेश चौधरी एवं उनके परिवारजनों ने जिला प्रशासन, बांका की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!