नवजात शिशु के लिए माँ का दूध क्यों है जरूरी,मॉडल अस्पताल में दिया गया डेमो

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

नवजात शिशु के लिए माँ का दूध क्यों है जरूरी,मॉडल अस्पताल में दिया गया डेमो

ऐंकर — भागलपुर 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्स प्रैक्टिशनर इन मिडवाइफरी के द्वारा नवजात शिशुओं की माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान नर्स प्रैक्टिशनर इन मिडवाइफरी ने डेमो के माध्यम से माताओं को सही तरीके से शिशु को स्तनपान कराने की विधि समझाई साथ ही बताया कि जन्म के बाद पहले छह महीने तक केवल मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है उसका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है तथा कई बीमारियों से बचाव होता है इस दौरान माताओं से अपील की गई कि वे नवजात शिशुओं को नियमित रूप से स्तनपान कराएं और स्तनपान से जुड़े किसी भी भ्रम की स्थिति में स्वास्थ्यकर्मियों से सलाह लें। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को जागरूक बनाकर शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करना है

बाइट — शिवानी कुमारी एएनएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!