टेढ़ागाछ: दुर्लभ AB- रक्तदान कर जिगर भारती ने पेश की मानवता की मिसाल
टेढ़ागाछ प्रखंड के स्थायी निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जिगर भारती ने आज एक जरूरतमंद मरीज को अपना AB नेगेटिव (AB-) रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की।
रिपोर्टर मुजाहीर टेढ़ागाछ
AB- ब्लड ग्रुप अत्यंत दुर्लभ माना जाता है और यह बहुत कम लोगों में पाया जाता है। ऐसे में समय पर रक्त उपलब्ध होना कई मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।
रक्तदान के बाद जिगर भारती ने कहा कि भविष्य में यदि किसी जरूरतमंद मरीज को AB नेगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़े, तो वे अपनी लोकेशन साझा कर उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
जिगर भारती की इस सराहनीय पहल की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए उनके मानवीय कार्य की सराहना की।
