ऑपरेशन मुस्कान के तहत करीब 14 लाख रुपए की मोबाइल बरामद हुई ।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

ऑपरेशन मुस्कान के तहत करीब 14 लाख रुपए की मोबाइल बरामद हुई ।

 

भागलपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भागलपुर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 60 मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 14 लाख रू० है, को बरामद कर वास्तविक मोबाइल फोन धारकों को सुपुर्द किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल फोन बरामदगी हेतु निर्देश दिया गया। इस पर अमल करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में डी०आई०यू० टीम तथा साइबर थाना भागलपुर के संयुक्त नेतृत्व में आज दिनांक-07.08.2026 को कुल-60 मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 14 लाख रूपये है, को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया गया। भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!