डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
टेकरीवाल धर्मशाला में कांग्रेस का द्विदिवसीय प्रशिक्षण शिविर, संगठन की मजबूती पर मंथन
भागलपुर के टेकरीवाल धर्मशाला में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच एकता और अनुशासन को बढ़ावा देना तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा कार्यक्रम के दौरान पार्टी की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करने की अपील की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें पार्टी के माध्यम से मजबूती से उठाने की जरूरत है बैठक में आने वाले समय की राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक रणनीति तैयार करने पर भी मंथन हुआ इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं और नए सदस्यों को कांग्रेस से जोड़ने तथा पार्टी के विचारों और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंच पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी बात और सुझाव रखे कार्यक्रम में पार्टी की एकता, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आती है और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने में मदद मिलती है
बाइट — राजेश राम प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
