डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
अपहरण एवं हत्या मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन, महिला सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार
भागलपुर नवगछिया दिनांक 06.08.26 को कमलेश्वरी मिस्त्री द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन दिया गया कि इनका पुत्र उमेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर के पास नवगछिया बाजार गया था। जो लौटकर वापस नहीं आया। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड सं0-316/26 दिनांक 06.08.26 धारा-137 (2)/140(3)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम द्वारा तकनीकी, मानवीय अनुसंधान एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त मृतक की पत्नी 1. अनिता देवी
सोहेल सुलतानगंज से इरफान को छोटी साहेबगंज थाना-विश्वविद्यालय से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अभियुक्त अनिता देवी का पंकज शर्मा के साथ 5 साल से प्रेम संबंध था। इस बात का इनके पति द्वारा हमेशा विरोध किया जाता था। इसी कारण से अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना पंकज शर्मा के साथ मिलकर बनाई। योजना के अनुसार दिनांक-05.08.26 को पंकज शर्मा फलाईट से हैदराबाद से पूर्णिया एयरपोर्ट पर आया जहां पर सोहेल एवं इरफान पहले से मौजूद था। वहां से तीनों लोग साथ में पंकज शर्मा के स्कॉर्पियो से नवगछिया स्टेशन आये जहां पर अनिता देवी अपने पुत्र एवं पति उमेश शर्मा के साथ पहले से मौजूद थी। पंकज शर्मा द्वारा मृतक को किसी काम के बहाने मुरली ले जाने को बोलकर अपने स्कॉर्पियो में बैठाकर कुर्सेला की तरफ ले जाकर स्कॉर्पियो में ही गला दबाकर हत्या कर दी एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को बरारी के पास कारी कोसी नदी में फेक दिया।
शव को कटिहार जिला के मनिहारी थाना अन्तर्गत कोसी नदी के मलकाइन घाट से बरामद की गई है।
घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापेमारी जारी है।
बाइट — वैभव शर्मा एस पी नवगछिया
