अवर निबंधन पदाधिकारी कुमार दीनबंधु को दी गई भावभीनी विदाई

ठाकुरगंज। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज अवर निबंधन कार्यालय के पदाधिकारी कुमार दीनबंधु के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस दौरान राजद नेता मुश्ताक आलम, सोहेल अख्तर, मुखिया प्रतिनिधि , बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह मुखिया प्रतिनिधि  समेत सैकड़ों लोगों ने कुमार दीनबंधु को शॉल पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

समारोह को संबोधित करते हुए राजद नेता मुश्ताक आलम ने कुमार दीनबंधु के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कुमार दीनबंधु ने अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया और अपने व्यवहार से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई।

विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। उपस्थित लोगों ने कुमार दीनबंधु के उज्ज्वल भविष्य और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!