डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बाबाधाम जाने वाले शिव भक्तों की व्यवस्था को लेकर कांवरियो का लिया जायजा एवं *भूमिगत जेपी सेनानियों ने अपनी पेंशन की मांगों को लेकर किया शिष्टाचार मुलाकात
बाँका जिला अन्तर्गत जिलेबिया मोड़ के धर्मशाला में बाबा धाम जाने वाले शिव भक्तों के कांवरियो को लेकर बिधि व्यवस्था का सर्वेक्षण करने के बाद भूमिगत जे पी सेनानियों ने *बिहार विधानसभा अध्यक्ष
श्री प्रेम कुमार* से अपने पेंशन के माँगो को लेकर आ रही बधाओं के समाधान हेतु *जे पी सम्पूर्ण क्रांति मंच* बेलहर के अध्यक्ष श्री जनार्दन ज़ी ने अपने जिलाध्यक्ष शशि शेखर चौधरी तथा प्रांतीय सचिब त्रिपुरारी सिंह एवं प्रांतीय मिडिया प्रभारी श्री अजय कांत मिश्रा , ओम प्रकाश तिवारी (भारत),सच्चिदानंद सिंह, ललन कुमार सिंह, राजाराम सिंह, अरुण कुमार सिंह इत्यादि एवं दर्जनों सेनानियों के साथ मिलकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह मंत्री महोदय क़ो अपनी दास्तां बयां करते हुए एक लिखित आवेदन देकर पुष्पों की माला से सम्मानित किया वहीं माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने आशा दिलाते हुए जे पी सेनानियों से कहा की आपकी आवाज़ बन हमलोग बिहार सरकार आपकी मांगो क़ो पूरा करने का काम करेंगे तथा अटके हुए भूमिगत जे पी सेनानियों के पेंशन सहित बिहार सरकार की अन्य सभी सुविधा दिलवाने के कार्यों क़ो शीघ्र गति देंगे ।
अजय कांत मिश्रा
प्रांतीय मिडिया प्रभारी
सम्पूर्ण क्रांति मंच बिहार
