विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन की गई ।।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/नवनीत कुमार
9798944840,

विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन की गई ।।

कटिहार जिला अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को मीरा पैलेस, ललयाही बांध के निकट आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख भानू प्रताप जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रचारक मनू शेखर जी, जिला सह संघचालक गौविंद शर्मा जी, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिश सिंह, विभाग मंत्री दीपक महतो, जिला अध्यक्ष चन्द्र कांत बारीक एवं जिला मंत्री प्रीतम प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भानू प्रताप जी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहना होगा। उन्होंने सेवा, संस्कार और समाज जागरण के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

विभाग प्रचारक मनू शेखर जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने की बात कही।

प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता समाज की एकता, सुरक्षा और जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन एवं कार्यकर्ता निर्माण को महत्वपूर्ण बताया।

विभाग मंत्री दीपक महतो ने जिले में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्य विस्तार की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष चन्द्र कांत बारीक एवं जिला मंत्री प्रीतम प्रताप सिंह ने भी संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं जिले में चलाए जाने वाले विभिन्न सेवा और सामाजिक कार्यों को लेकर अपने विचार रखे।

बैठक में प्रखंडवार संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने बैठक को विशेष रूप से प्रभावी बनाया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के सेवा कार्यों को समाज के बीच और व्यापक रूप से पहुंचाने तथा “सेवा, सुरक्षा, संस्कार” के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के सफल आयोजन से कटिहार जिले में विश्व हिंदू परिषद की संगठनात्मक सक्रियता को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

बैठक मे विभाग संयोजक सत्यम सूर्यवंशी,जिला सह मंत्री अभय कुमार, राजीव भगत, प्रणव भगता, जिला संयोजक राणा सोनी, सुरक्षा प्रमुख सोनू सिंह, राजेश राज,रोशन झा, राजा, सिंह रंजन साह, राणा सिंह,पियुष सिंह आदि जिले के अधिकारी भी उपस्थित थे।
साथ ही पुर्व विभाग संयोजक एवं समाज सेवी पवन पोद्दार, प्रवीण अग्रवाल, श्याम चद्रवंशी ने सभी अधिकारियो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!