नोएडा में युवती की चाकू गोदकर हत्या कर कटिहार पहुंचा युवक, शराब मामले में गिरफ्तार; जेल से निकलते ही हत्या के केस में नोएडा पुलिस करेगी गिरफ्तार

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

7 अगस्त को नोएडा में इस युवक ने एक युवती की चाकू गोद कर हत्या कर वहां से फरार होकर कटिहार स्थित घर पहुंचा, 11 अगस्त की देर रात नगर थाना पुलिस ने शराब मामले में इसे पकड़ा, नोएडा पुलिस ने नगर थाना पुलिस से संपर्क कर हत्या मामले का खुलासा किया, लेकिन तब तक इस युवक को कटिहार पुलिस जेल भेज दिया, अब इसके जेल से आने का इंतजार नोएडा पुलिस कर रही है ,जैसे ही यह जेल से निकालेगा इसे हत्या मामले में नोएडा पुलिस गिरफ्तार करेगी। इस युवक का नाम रमन कुमार है जो पिछले कई महीनो से नोएडा में रहकर काम करता था इसी दौरान असम डिब्रूगढ़ की रहने वाली महक अहमद से की जान पहचान हुई थी, रमन ने महक की हत्या क्यों की इसका खुलासा अब तक नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!