कटिहार के समेली में लगभग 40 लाख का स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार के समेली में लगभग 40 लाख का स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार जिले के समेली शिवमंदिर चौक के पास कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 408 ग्राम स्मैक के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये आंकी गई है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई: कटिहार पुलिस कप्तान (SP) परिचय कुमार के अनुसार, कुर्सेला थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है।
पुलिस बल ने समेली शिवमंदिर चौक के पास नाकेबंदी की, जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान: गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना अंतर्गत हरिहरपुर निवासी सत्यम कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उसके पास से 408 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सत्यम कुमार का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पहले से अलौली थाना, खगड़िया रेल थाना और सदर थाना में चोरी व अन्य मामलों के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पूरे सिंडिकेट और नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!