ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शव की नहीं हुई पहचान

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शव की नहीं हुई पहचान

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिननगर-पुरैनी स्थित छोटकी नदी के समीप शनिवार की सुबह रेलवे पटरी के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि रात में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर रेलवे पटरी के समीप पड़े शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच के लिए भागलपुर से एफएसएल की टीम भी पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
ग्रामीणों के अनुसार, इस रेलखंड पर मोबाइल झपटमारी समेत अन्य घटनाओं का सिलसिला भी बना रहता है, जिसके कारण क्षेत्र में आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि, युवक की मौत किस परिस्थिति में हुई, इसका स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।
जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!