मोहम्मद जावेद, माननीय सांसद, किशनगंज की अध्यक्षता में जिला परिषद, किशनगंज के मेची सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

किशनगंज
मोहम्मद जावेद, माननीय सांसद, किशनगंज की अध्यक्षता में जिला परिषद, किशनगंज के मेची सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

सर्वप्रथम माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा गत बैठक की कार्यवाही अनुपालन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले भर में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकासात्मक कार्यों से अवगत कराया गया।

उन्होंने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, एकीकृत बाल विकास योजना (आई०सी०डी०एस०), सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बुडको एवं नगर निकाय, खनन विभाग, जीविका, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), अग्रणी बैंक, ग्रामीण कार्य विभाग, उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, श्रम संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, युवा एवं खेल विभाग, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, वन विभाग, विद्युत प्रमंडल, जिला सहकारिता विभाग द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

जिलेभर में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं यथा
समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री पोषण (मध्याह्न भोजना योजना), राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY), परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY), मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड (SHC), कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना (ATMA), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- प्रति बूंद अधिक फसल (PMKSY-PDM), कृषि क्लिनीक और कृषि व्यवसाय केन्द्र योजना (AC & ABC), किसान कॉल सेन्टर (KCC), ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY), कृषि संरचना निधि योजनाएँ (AIF), प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई), राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP), राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम (NAIP), राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM), राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM), राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय क्षय रोग उन्नमूलन कार्यक्रम (NTEP), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJKY), प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) का कार्यान्वयन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 (PMUY 2.0), एकीकृत बाल विकास योजना (ICDS), बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं (BBBP), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण वन स्टॉप सेंटर (OSC), मिशन सक्षम आँगनबाड़ी एवं पोषण 2.0, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम योजना (NSAP), सुगम्य भारत अभियान – एक्सोसिबिलिटी इंडिया अभियान (AIC), विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDAI), अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (AMRUT 2.0), प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए (सभी के लिए आवास-शहरी), स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U), पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि), स्मार्ट सिटी मिशन, राजमार्ग जैसे बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यक्रम-परिवहन, दीन-दयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), दीन-दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDUGKY), ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G), सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY), स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 1.0 (SBM-G 1.0), स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण 2.0 (SBM-G 2.0), जल जीवन मिशन, प्री-मैटिक छात्रवृति, पोस्ट-मैटिक छात्रवृति, एमसीएम छात्रवृति, डिजीटल इंडिया-सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामान्य सेवा केन्द्र प्रदान करना, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजीटल साक्षरता अभियान (PMGDISHA), ई-श्रम पोर्टल, राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS), कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन कार्यक्रम (CADWM), त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (AIBP), जल निकायों की मरम्मत, नवीनीकरण एवं पूर्नरुद्धार (RRR of WBs), सतही लघु सिंचाई (SMI), जल संचय जन भागीदारी 2.0, अटल भू-जल योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गांवों की आबादी का सर्वेक्षण और मानचित्रण (SVAMITVA), राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA), ग्राम पंचायत विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, खेलो इंडिया, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), डिजीटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DIRLMP), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम 20 (IWMP), प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय), समर्थ योजना, भारत नेट का उपयोग, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सुकन्या समृद्धि खाता, स्टार्ट अप इंडिया सीड फंड स्कीम योजनाओं के कार्य प्रगति से अवगत कराया गया ।

इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया गया, साथ ही उनके द्वारा अनेकों सुझाव दिए गए।

माननीय मंत्री महोदय ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार लाकर जरूरतमंद मरीजों का इलाज हर हाल में सुनिश्चित करेंगे , सरकारी स्वास्थ सेवा को दलालों से मुक्त रखेंगे , जिले भर में स्वास्थ सेवा को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से डॉक्टर्स , कर्मियों आदि की मांग का प्रस्ताव यथाशीघ्र भेजना सुनिश्चित करेंगे।

माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि जिलेभर में उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे ,नियमित रूप से छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नये रैक पॉइंट के निर्माण हेतु स्थल चिन्हित करना सुनिश्चित करेंगे ।
उन्होंने कहा कि अंचल स्तर पर राजस्व एवं भूमि सुधार के तहत म्यूटेशन ,परिमार्जन, दाखिल खारिज जैसे कार्यों का निष्पादन त्वरित गति से करना सुनिश्चित करेंगे ।

समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर में भूमिहीन विद्यालयों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए, विद्यालयों में शौचालय ,पेयजल ,साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,
कॉलेज, मदरसा ,विद्यालय के जमीन से अतिक्रमण हर हाल में हटाना सुनिश्चित करेंगे।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि NHAI सड़क में हुए गड्ढों की मरम्मती यथाशीघ्र सुनिश्चित की जाए ,सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए , सड़क किनारे बने ड्रेन की सफाई , वॉटर लॉगिंग को दुरुस्त करें ।

नगर विकास के समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे ।

बाढ़ नियंत्रण की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि बाढ़/ अतिवृष्टि के कारण सड़क कटाव / गांव कटाव की सुरक्षा हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित की जाए ।
जिलेभर में बाढ़ विभिषिका से सुरक्षा हेतु बाढ़ पूर्व तैयारियां हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।

सड़क सुरक्षा की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण हेलमेट की चेकिंग में तेजी लाएं, ताकि दुर्घटना मृत्यु दर को कम किया जा सके ।
उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे ।

अंत में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए विभिन्न सकारात्मक सुझाव को प्राथमिकता के आधार पर लागू करेंगे, साथ ही उनकी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे ।

इस अवसर पर डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, माननीय मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ,बिहार सरकार,
श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज,
श्री प्रदीप कुमार झा, उप विकास आयुक्त, किशनगंज श्री अनिकेत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज रुकिया बेगम , अध्यक्ष ,जिला परिषद किशनगंज , गोपाल कुमार अग्रवाल , माननीय विधायक ठाकुरगंज , सरवर आलम ,माननीय विधायक कोचाधामन , कमरुल होदा , माननीय विधायक किशनगंज, इंद्रदेव पासवान, माननीय चेयरमैन जिला परिषद किशनगंज , सभी प्रखंड प्रमुख , मुखिया, जिला परिषद सदस्य गण सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!