डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर,
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति, भागलपुर के तत्वावधान में सुल्तानगंज स्थित गंगा घाट पर एक विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (CTE), घंटाघर, भागलपुर के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं व्याख्याता आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर घाट परिसर में गहन श्रमदान किया तथा प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण किया। साथ ही, प्रशिक्षुओं ने स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों को गंगा नदी में कचरा न डालने, प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा गंगा की निर्मलता व अविरलता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।
इस अभियान में एम.एड. द्वितीय वर्ष से शुभम, सुप्रिया, माधव, ओम शुभम, श्रेया इत्यादि, बी.एड. द्वितीय वर्ष से अनुष्का, शिखा, विकास, अदिति, रणधीर इत्यादि तथा बी.एड. प्रथम वर्ष से विशाल, निधि, पीयूष, प्रिया इत्यादि ने भाग लेकर जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला गंगा समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा महाविद्यालय के इस सामूहिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
