सुल्तानगंज में आस्था का सैलाब, अंतिम सोमवारी पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी के मौके पर सुल्तानगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है नमामि गंगे घाट से लेकर अजगैबीनाथ गंगा घाट तक शिव भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है पूरा सुल्तानगंज गेरुआ रंग में रंगा नजर आ रहा है और चारों तरफ हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं श्रद्धालु पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ में गंगाजल भर रहे हैं और बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने के लिए देवघर की ओर रवाना हो रहे हैं गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। हर तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है। कांवरियों के जयकारों से पूरा सुल्तानगंज शिवमय हो गया है। अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए कांवरियों का जत्था लगातार देवघर की ओर बढ़ रहा है
