डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ऐंकर -भागलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बायपास की ओर किसी काम से गए थे काम पूरा करने के बाद घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार स्टार बस ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मृतकों की पहचान आशुतोष कुमार (18 वर्ष), पिता प्रेम पासवान, निवासी डाटवाट, अंशु, पिता देवेंद्र यादव, निवासी गंगटी और सावन, पिता अशोक पासवान के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस तथा दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच कर रही है
बाइट — मृतक का भाई
