कटिहार : गंगा के उफान के बीच ग्राउंड जीरो पर DM, पाड़दियारा का किया मुआयना

कटिहार : गंगा के उफान के बीच ग्राउंड जीरो पर DM, पाड़दियारा का किया मुआयना

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार, 07 सितंबर: जिले में गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत पाड़दियारा पंचायत का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

प्रमुख बिंदु:
डीएम ने जलस्तर और तटवर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय मुआयना किया।
अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और संभावित बाढ़ प्रभावितों के लिए नाव व राहत सामग्री तैयार रखने के निर्देश दिए।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!