बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रोशन आनंद,बोले—“राहत नहीं, मजबूत बांध चाहिए

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रोशन आनंद,बोले—“राहत नहीं, मजबूत बांध चाहिए

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर,बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट के निदेशक रोशन आनंद सर नवगछिया के मदरौनी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के साथ बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई आज मदरौनी में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान रोशन आनंद ने कहा कि आपदा की घड़ी में समाज की अंतिम पंक्ति तक सहायता पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के सक्षम लोगों को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जरूरतमंदों तक राहत पहुंचे।
रोशन आनंद ने कहा कि बिहार सरकार को बाढ़ के लिए सिर्फ अस्थायी समाधान पर निर्भर नहीं रहना चाहिए वर्ष 2026 में पटना, भागलपुर, बक्सर समेत कई जिलों में बाढ़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है उन्होंने कहा कि भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में है, इसलिए सरकार को यहां विशेष ध्यान देने की जरूरत है उन्होंने जोर देकर कहा कि हर साल बाढ़ के समय राहत सामग्री बांटने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। मजबूत बांध का निर्माण होना चाहिए, तभी लोगों को बाढ़ और कटाव से स्थायी राहत मिल सकेगी। इसके लिए सरकार को दीर्घकालिक योजना बनानी होगी।वहीं, रोशन आनंद ने मुख्यमंत्री की सक्रियता की भी सराहना की उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और रात तीन बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घूमकर जायजा लेना कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस प्रयास को सराहनीय बताया उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और एक से बढ़कर एक बिहारी अपनी पहचान बना रहे हैं। मदरौनी में राहत वितरण के जरिए उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!