डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
नवगछिया पुलिस द्वारा घटना से पूर्व 03 देशी कट्टा, 01 पिस्टल एवं 20 कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऐंकर -नवगछिया
पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन अपराध नियंत्रण हेतु अवैध आग्नेयास्त्र के विरूद्ध नवगछिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रंगरा थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मुरली में हीरालाल कुमार उर्फ राजा कुमार द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अपने घर में हथियार छुपाकर रखे हुए है।
प्राप्त सूचना के आलोक में रंगरा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचने पर पुलिस टीम को देखकर भाग रहे हीरालाल कुमार उर्फ राजा कुमार पिता देवन सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर उनके घर में छिपाकर रखे गए 1 पिस्टल, 2 देशी कट्टा एवं 16 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। तथा हीरा कुमार द्वारा बताये अनुसार इस योजना में शामिल सोनू कुमार यादव पिता स्व० गोदे यादव को वाहन जांच के दौरान मुरली चौक के समीप से 1 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड सं0-241/26 सुसंगत धाराओ में दर्ज किया गया।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त हीरालाल कुमार उर्फ राजा कुमार ने बताया कि उसके पिता का छोटू कुमार पे०-स्व० तारणी यादव से वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। वर्ष 2018 में तारणी यादव की हत्या के मामले में उसके परिवार को नामजद किया गया, जिसमें उसके पिता देवेंद्र सिंह को वर्ष 2022 में सजा हुई। इसके बाद छोटू कुमार द्वारा लगातार धमकी दिए जाने से आक्रोशित होकर हीरालाल ने वर्ष 2021 में उस पर जानलेवा हमला किया। वर्ष-2022 में जेल में उसकी दोस्ती सोनू कुमार यादव से हुई। वर्ष 2024 में जेल से बाहर आने के बाद पुनः विवाद होने पर हीरालाल ने सोनू कुमार यादव के साथ मिलकर छोटू कुमार की हत्या की साजिश रची।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार यादव के विरूद्ध हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 12 कांड एवं हीरालाल कुमार उर्फ राजा कुमार के विरूद्ध आर्म्स एक्ट एवं हत्या का प्रयास सहित कुल-3 कांड दर्ज है। विगत 3 माह में नवगछिया पुलिस द्वारा अवैध हथियार की बरामदगी / तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् कुल-40 अवैध आग्नेयास्त्र एवं 138 जिंदा कारतूस बरामद किया गया तथा 37 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
बाइट – वैभव शर्मा
एस पी नवगछिया
