टीएमबीयू कुलपति आवास पर पहुंचा एबीवीपी, छात्रावास की बदहाली पर 5 दिन का अल्टीमेटम

टीएमबीयू कुलपति आवास पर पहुंचा एबीवीपी, छात्रावास की बदहाली पर 5 दिन का अल्टीमेटम

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में छात्रावास की बदहाल व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया है एबीवीपी कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति आवास पहुंचे और कुलपति के सामने अपनी समस्याएं रखीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय के छात्रावासों की स्थिति जर्जर है और लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं वहीं करीब 25 दिनों से छात्रावास बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं पीजी छात्रावास में बाढ़ का पानी कमरों तक पहुंचने के कारण छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा एबीवीपी का आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कुलपति से मिलने जाने पर उन्हें मुलाकात का समय नहीं दिया जाता है कार्यकर्ताओं को जब जानकारी मिली कि कुलपति अपने आवास पर विश्वविद्यालय कर्मियों के साथ बैठक कर रहे हैं तो वे वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्हें आवास में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया गया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ता अंदर पहुंचे एबीवीपी ने कुलपति को 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा वहीं कार्यकर्ताओं के कुलपति आवास पहुंचने की सूचना पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!