कटिहार में पुलिस की कार्रवाई में तीन गिरफ्तार, देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस समेत हथियार बरामद
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार
रौतारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रौसैली में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस बल को देखते ही भाग रहे आरोपियों को पीछा कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा पासवान, राजकुमार मंडल और मनीष रविदास के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर कांड दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
