कटिहार: मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब के साथ 6 गिरफ्तार
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार /बिहार
कटिहार DM के सख्त आदेशानुसार कटिहार मद्य निषेध (Excise) टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी और देशी (चुलाई) शराब के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी और गिरफ्तारी का विवरण:
1: तेलता थाना (माधोपुर): समीर अंसारी – 22.335 लीटर विदेशी शराब
2: सलमारी थाना (तहेरपुर): मुन्नी उरांव – 15.000 लीटर चुलाई शराब
3: नगर थाना (सिंगल टोला): जमशेद आलम – 4.000 लीटर चुलाई शराब
4: पोठिया थाना (विष्णुचक चांदपुरा): गुड़िया देवी – 4.000 लीटर चुलाई शराब
5: आजमनगर थाना (बलतर): तारा देवी – 60.000 लीटर चुलाई शराब
6: मुफ्फसिल थाना (ताजगंज फंसीया): पप्पू कुमार मंडल – 34.500 लीटर विदेशी शराब
आंकड़े एक नजर में:
👉 कुल गिरफ्तार अभियुक्त: 06
बरामद विदेशी शराब: 56.835 लीटर
बरामद चुलाई शराब: 83.000 लीटर
कुल बरामदगी: 142.835 लीटर
सभी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल हाजत भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कटिहार प्रशासन शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए कटिबद्ध है और अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
