डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर तिलकामांझी थानान्तर्गत 245.985 विदेशी शराब के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदाथों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-19.09.2026 को तिलकामांझी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की तिलकामांझी थानान्तर्गत 01. सोनू कुमार उर्फ संजू कुमार पिता-राजू चौधरी 02. राजू चौधरी पिता-स्व० रामजी चौधरी 03. सुधा देवी पति-राजू चौधरी तीनों सा०-मुंदीचक थाना-तिलकामांझी जिला-भागलपुर के द्वारा अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह करते हुए खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01, भागलपुर एवं तिलकामांझी थानाध्यक्ष, डी०आई०यू० टीम भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा तिलकामांझी थानान्तर्गत मुंदीचक में सोनू कुमार उर्फ संजू कुमार के घर पर पर पहुँचा गया तो देखा गया कि कुछ कुछ व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से से पिछा पिछा कर 01. सोनू कुमार उर्फ संजू कुमार पिता-राजू चौधरी थाना-तिलकामांझी जिला-भागलपुर को हिरासत में लिया गया तत्पश्चात् पूछ-ताछ तथा इनके घर कि विधिवत् तलाशी के क्रम में इनके घर से 245.985 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। तथा उक्त गठित टीम के पूर्वाभास होने के कारण 01. राजू चौधरी पिता-स्व० रामजी चौधरी 02. सुधा देवी पति राजू चौधरी दोनों सा०-मुंदीचक थाना-तिलकामांझी जिला-भागलपुर, भागने में सफल रहे। इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :- 01. विदेशी शराबः-245.985 लीटर। गिरफ्तारी :- 01. सोनू कुमार उर्फ संजू कुमार पिता-राजू चौधरी थाना-तिलकामांझी जिला-भागलपुर छापामारी दल की विवरणी :- 01. पु०नि० सह-थानाध्यक्ष अरूण कुमार तिलकामांझी थाना। 02. पु०अ०नि० अखिलेश प्रसाद सिंह तिलकामांझी थाना। 03. स०अ०नि० शिवनंदन कुमार तिलकामांझी थाना। 04. पी०टी०सी० सुजित कुमार तिलकामांझी थाना। 05. सशस्त्र बल तिलकामांझी थाना। 3. डी०आई०यू० टीम भागलपुर।
भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव।
