कर्मा-धर्मा पूजा के लिए झुरी काटने गईं 5 युवतियां बाढ़ के पानी में डूबीं, एक की मौत
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर गांव में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया कर्मा-धर्मा पूजा के लिए झुरी काटने गईं पांच युवतियां सड़क किनारे बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूब गईं हादसे में चार युवतियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि 18 वर्षीय रिमझिम कुमारी की डूबने से मौत हो गई
घटना भ्रमरपुर गांव के वार्ड नंबर 4 में कामामाय स्थान के पास की है घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रिमझिम की तलाश शुरू की कुछ देर बाद उसका शव बरामद कर लिया गया
मृतका की पहचान अनिल मंडल की बेटी रिमझिम कुमारी के रूप में हुई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बने गड्ढे और उसमें भरे बाढ़ के पानी को लेकर विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है।
