विधायक रोहित पाण्डेय के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, भागलपुर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द मिलेगी ₹7,000 की सहायता राशि

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

विधायक रोहित पाण्डेय के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, भागलपुर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द मिलेगी ₹7,000 की सहायता राशि

पटना। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ₹7,000 की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक रोहित पाण्डेय ने आज पटना स्थित लोकसेवक आवास में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की।

विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं निचले इलाकों में बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित परिवारों की स्थिति को रखते हुए आग्रह किया कि शहरी क्षेत्र के वास्तविक बाढ़ पीड़ित परिवारों को भी सरकारी राहत का लाभ दिया जाए।

मामले पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों का शीघ्र सर्वेक्षण कर सूची तैयार कर भेजी जाए।

प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की सूची तैयार किए जाने के बाद पात्र बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द ही ₹7,000 की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

विधायक रोहित पाण्डेय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि भागलपुर नगर निगम क्षेत्र का कोई भी वास्तविक बाढ़ प्रभावित परिवार सरकारी राहत से वंचित न रहे। उन्होंने त्वरित संज्ञान लेने और आवश्यक निर्देश देने के लिए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!