डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
ब्रिज बंद होते ही मुफ्त फेरी सेवा शुरू, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चबेलीलेंगे बड़े जलयान; बाइक-साइकिल भी होगी पार
भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग बेली ब्रिज बंद होने के बाद प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए जलमार्ग से मुफ्त फेरी सेवा शुरू कर दी है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बड़े जलयानों का परिचालन होगा। इस सेवा के जरिए यात्री अपने सामान के साथ बाइक और साइकिल भी नदी पार कर सकेंगे।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सामान्य देशी नावों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। भागलपुर की ओर बियाडा और बाबूपुर घाट से जलयान चलाए जा रहे हैं, जबकि नवगछिया की ओर जाह्नवी गंगा घाट को कनेक्टिविटी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
संभावित भीड़ को देखते हुए बियाडा घाट पर समतलीकरण, वाटरप्रूफ टेंट, हाई-मास्ट लाइट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। बाबूपुर घाट पर भी बड़े जलयान तैयार रखे गए हैं। वहीं, बरारी घाट से फेरी सेवा का संचालन नहीं होगा, क्योंकि वहां स्थायी इंस्टॉलेशन के साथ क्रेन और भारी मशीनरी का काम चल रहा है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर जलयान पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और आपदा मित्र की तैनाती की गई है। घाटों पर पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रण और कतार व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही यात्रियों के लिए मेडिकल कैंप और ‘दीदी की रसोई’ की व्यवस्था भी की गई है।
बड़े और मालवाहक वाहनों के आवागमन के लिए अलग से कार्गो जलयान की व्यवस्था की गई है।
बाइट — अलंकृता पांडे, जिलाधिकारी, भागलपुर
बाइट — प्रमोद कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर
