दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच

दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भागलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सर्च और वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर सघन तलाशी ली गई सिटी एसपी अतुलेश झा और सिटी डीएसपी हेमंत के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीम ने जांच अभियान चलाया सिटी एसपी ने बताया कि पर्व-त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संदिग्ध और पूर्व के अपराधियों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है पर्व के दौरान छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों को हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां पुलिस की गश्ती बढ़ाई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!