सुलतानगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपूर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी वार्ड नंबर-13 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कासिमपुर वार्ड नंबर-8 निवासी जादू दास, मो. शहनशा और डब्लू कुरैशी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियार के साथ किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की नीयत से इलाके में घूम रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दिलगौरी में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगे लेकिन पुलिस जवानों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया
तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अवैध हथियार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है गिरफ्तार तीनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है
