डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रिकालीन शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण थानों तक किया गया औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई
भागलपुर
वरीय पुलिस अधीक्षक, द्वारा देर रात शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में पुलिस की रात्रिकालीन ड्यूटी व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि संतरी ड्यूटी, ओडी पदाधिकारी, वाहन गश्ती एवं Dial-112 की सक्रियता की जांच करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता एवं रिस्पॉन्स का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में शहरी थाना क्षेत्रों के साथ-साथ कजरैली, सजौर सहित अन्य ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी रात्रिकालीन पुलिस व्यवस्था की जांच की गई। सजौर थाना के ओडी पदाधिकारी के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, रात्रि ड्यूटी के दौरान सजग एवं सक्रिय पाए गए।स्टेशन चौक, कजरैली, बायपास, जीरोमाइल एवं तिलकामांझी थाना के संतरी कर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को रात्रिकालीन ड्यूटी में पूर्ण सतर्कता बरतने तथा संतरी ड्यूटी, ओडी व्यवस्था, वाहन गश्ती एवं Dial-112 की सक्रियता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
